देश-विदेश

तमिलनाडु: अभिनेता विजय की रैली में मची भगदड़, महिलाओं-बच्चों समेत 31 की मौत

नई दिल्ली।  तमिलनाडु के करूर में अभिनेता और नेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 6 बच्चे, 9 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दरअसल, तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) प्रमुख और अभिनेता विजय करूर में रैली निकाल रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और हालात बेकाबू हो गए। जब विजय रैली को संबोधित कर रहे थे, तो वहां इतनी भीड़ हो गई कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। इस दौरान दर्जनों लोग बेहोश हो गए। इसके बाद विजय ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद करने का अनुरोध किया। विजय ने प्रचार बस के ऊपर से पानी की बोतलें भी लोगों पर फेंकी।

 रिपोर्ट के मुताबिक, रैली में एक बच्ची गुम हो गई थी। विजय ने उसे तलाशने की अपील की। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात बन गए। विजय ने लोगों से शांति की अपील की, लेकिन अंतत: भगदड़ मच गई।

एक दूसरी वजह रैली में अनुमान से ज्यादा लोगों का जुटना भी बताई जा रही है। रैली के लिए 10,000 लोगों की अनुमति थी और प्रशासन को 50,000 लोगों के जुटने का अनुमान था। हालांकि, एक लाख से ज्यादा लोग आ गए।

 प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AIADMK महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने भी घटना पर दुख जताया है।  मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कल (28 सितंबर) को करूर का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने कई मंत्रियों को पहले ही करूर पहुंचने का निर्देश दिया है।

 विजय ने इसी साल बनाई है राजनीतिक पार्टी

विजय ने इसी साल 2 फरवरी को अपनी पार्टी TVK लॉन्च की थी। पिछले महीने ही उन्होंने पार्टी का चुनाव चिन्ह और झंडा भी लॉन्च किया था। TVK को चुनाव आयोग से राजनीतिक पार्टी के तौर पर मान्यता भी मिल गई है। विजय ने कहा है कि अगले साल आने वाली ‘थलपति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद वे पूरी तरीके से राजनीति में ही उतरेंगे। विजय दक्षिण के जाने-माने अभिनेता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button