खास खबर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर में भव्य स्वागत, महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त का वितरण

ज़ोहेब खान…….रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय प्रवास आज 25 अक्टूबर से शुरू हुआ। उनके स्वागत में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई। राष्ट्रपति मुर्मु ने आज राजधानी रायपुर स्थित एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इसके साथ ही, वे नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी और महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि का वितरण करेंगी।

 

राष्ट्रपति मुर्मु अपने प्रवास के दूसरे दिन, 26 अक्टूबर को, रायपुर के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगी। इसके अलावा, वह आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button