देश-विदेश

भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री कौन होगा..? अटकलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी बात कही –

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी  का मुख्यमंत्री कौन होगा? अटकलों के बीच निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि ना तो पहले कभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे और ना आज हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी जो भी काम देगी उसे पूरी क्षमता और ईमानदारी से करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री का दावेदार ना तो पहले कभी रहा और ना आज हूं। मैं एक कार्यकर्ता के नाते सदैव, भारतीय जनता पार्टी मुझे जो भी काम देगी उसे समर्पित भाव से अपनी संपूर्ण शक्ति, क्षमता, और प्रमाणिकता, ईमानदारी से सदैव करता रहूंगा। मोदी जी हमारे नेता हैं और उनके साथ काम करने में हमने सदैव गर्व और आनंद का अनुभव किया है। प्रदेश की जनता का एक बार फिर से आभार।’

शिवराज सिंह चौहान ने यह बात ऐसे समय पर कही है जब मध्य प्रदेश में सरकार गठन की प्रक्रिया और सीएम के चुनाव को लेकर हलचल तेज है। भाजपा ने इस बार शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित नहीं किया था। पार्टी ने तीन मंत्रियों समेत सात सांसदों और दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा था। तब से अटकलें लगाईं जा रही हैं कि भाजपा इस बार प्रदेश में नेतृत्व में परिवर्तन कर सकती है। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button