खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के जन्म दिन पर विवेकानंद मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ियों ने वृद्धा आश्रम में फल मिठाईयां बांटा

भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के जन्मदिन के अवसर पर विवेकानंद मार्शल आर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने वृद्धा आश्रम में फल, बिस्कुट , मिठाई, चॉकलेट,नाश्ता , का वितरण किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी के जन्मदिन के अवसर पर विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों के द्वारा वृद्धा आश्रम में फल, बिस्कुट, मिठाई, चॉकलेट, नाश्ता का वितरण किया गया। प्रदेश खेल एवं कला सह प्रमुख भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ संचालक विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस क्लब अमन यादव ने बताया कि वृद्धा आश्रम में सभी बुजुर्गो ने प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी को जन्मदिन पर आशीर्वाद देते उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दीया और विवेकानंद मार्शल आर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिता चौहान, राष्ट्रीय खिलाड़ी हंसा साहू, निकिता शुक्ला, शुभांश मानिकपुरी, पियूष देशलहरे, सहित विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस क्लब के सदस्य तथा वृद्धा आश्रम के कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button