खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

भानुप्रतापपुर में निकला मनोकामना चुनरी यात्रा

भानूप्रतापपुर, चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में माता रानी के भक्तों द्वारा पूरे क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसी तारतम्य में हिंदू रक्षा समिति भानूप्रतापपुर द्वारा दुर्गा माता का विशाल “मनोकामनापुर्ती चुनरी यात्रा ” निकाला गया जो दुर्गा माता मंदिर (बिजली ऑफिस भानूप्रतापपुर) से होते हुए हनुमान मंदिर भानूप्रतापपुर उसके पश्चात दुर्गा मंदिर (नयापारा भानुप्रतापपुर)पहुंचकर दुर्गा माता को चुनरी अर्पित किया गया ।उसके पश्चात शिव गायत्री मंदिर भानुप्रतापपुर में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के माता के भक्तों बड़ी संख्या में उपस्थित थे एवं क्षेत्र के आम जनता, जागरूक नागरिकों, माता बहनों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एवं अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु माता को चुनरी अर्पित किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु हिंदू रक्षा समिति के अध्यक्ष चंद्रमौली मिश्रा ने भानुप्रतापपुर के समस्त नागरिकों, माता, बहनों ,व्यापारियों प्रशासन ,पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button