खास खबरभोपालमध्यप्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बालाघाट आगमन सौभाग्य की बात: मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री ने 22 जून के बालाघाट कार्यक्रम तैयारियों की समीक्षा की

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का 22 जून को बालाघाट आगमन हो रहा है, जो बालाघाट के लिए सौभाग्य की बात है। उनका आना अपने आप में महत्वपूर्ण है। केन्द्रीय मंत्री श्री शाह के कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित हो। प्रशासनिक दृष्टि से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएँ। केन्द्रीय मंत्री श्री शाह बालाघाट में गौरव यात्रा का शुभारंभ कर वीरांगना रानी दुर्गावती के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय से वर्चुअली गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह के बालाघाट में होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। सांसद श्री वी.डी. शर्मा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम पूरे उत्साह, आनंद और जोश के साथ किया जाए। बालाघाट अद्भुत शहर है। शहर को साफ- सुथरा और सजा कर आकर्षक बनाया जाए। कार्यक्रम में जिले की हर पंचायत से लोगों का प्रतिनिधित्व हो। लाड़ली बहना सेना को भी आमंत्रित किया जाए। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह की सुरक्षा, स्वागत और सत्कार में कोई कमी नहीं रहे। जन-प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी समन्वय कर कार्यक्रम को बेहतर बनाने में जुट जाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले में अब तक की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

बताया गया कि गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह बालाघाट में रोड-शो में हिस्सा लेंगे। रोड-शो बालाघाट शहर के जय स्तंभ से डॉ. अम्बेडकर चौराहा और सीएम राइज स्कूल तक डेढ़ किलोमीटर मार्ग में होगा। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम होंगे। जिले की 700 ग्राम पंचायतों से लोग कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग श्री गौरी शंकर बिसेन और कमिश्नर- कलेक्टर वर्चुअली जुड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button