खास खबर

शाहिद अहमद खान एक बार फिर बने जामा मस्जिद बालोद के मुतवल्ली

नमाज़ के बाद इंतेजामिया कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए सदर, मुस्लिम समाज ने दी बधाई

ज़ोहेब खान…….रायपुर। स्थानीय जामा मस्जिद बालोद में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद इंतेजामिया कमेटी की बैठक मस्जिद परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी मौजूदा कमेटी के नए गठन को लेकर चर्चा की गई।

 

बैठक में मौजूद जमात के सभी सदस्यों ने मुतवल्ली शाहिद अहमद खान के पूर्व कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यों को बेहतर और समाजहित में बताया। समाज में रुके हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शाहिद अहमद खान को पुनः सर्वसम्मति से कमेटी का सदर (अध्यक्ष) चुना गया।

 

शादी के 36 दिन बाद पत्नी ने किया खौफनाक कांड, मुर्गा-भात में जहर मिलाकर की पति की हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

चुनाव के बाद उपस्थित मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी और उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।

अपने संबोधन में मुतवल्ली शाहिद अहमद खान ने समस्त जमात और समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “जमात ने जो प्रेम, आशीर्वाद और सहयोग मुझे दिया है, उसके लिए मैं दिल से शुक्रगुजार हूं। समाज ने जो जिम्मेदारी एक बार फिर मुझे सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। मेरी कोशिश रहेगी कि हर वर्ग को साथ लेकर समाज के विकास में योगदान दूं।”

इस अवसर पर मस्जिद परिसर में सौहार्द्र और भाईचारे का भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक बार फिर एकजुटता और लोकतांत्रिक परंपराओं का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से कमेटी का गठन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button