देश-विदेशभोपाल

चलती ट्रेन में एक महिला के साथ दुष्कर्म

सतना ।   कटनी से सतना के बीच चलती ट्रेन में एक महिला के साथ दुष्कर्म घटना सामने आई है। सतना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो आरोपित ने महिला को बोगी से बाहर फेंक दिया और गेट बंद कर लिया। ट्रेन 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही, लेकिन जीआरपी बोगी का गेट नहीं खुलवा सकी। घटना गत रविवार देर रात की बताई गई है। सतना से रवाना होने के बाद ट्रेन को रीवा से पहले बगहाई में रुकवाया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पकरिया स्टेशन पर ट्रेन काफी देर खड़ी रही

जीआरपी-आरपीएफ ने इस मामले में फिलहाल चुप्पी साध रखी है। जिस ट्रेन में यह वारदात हुई वह विधानसभा चुनाव कराने आई पुलिस फोर्स के लिए चलाई गई थी। ट्रेन खाली थी और कटनी की तरफ से लौट रही थी। पकरिया स्टेशन पर ट्रेन काफी देर खड़ी रही। इसी बीच महिला ट्रेन में टॉयलेट के लिए गई थी, तभी आरोपित ने उसे दबोच लिया।महिला को जीआरपी चौकी लाया गया है। पीड़िता ने बताया कि जब वह ट्रेन में चढ़ी तब उसे अंदाजा नहीं था कि पीछे कोई है। अज्ञात शख्स ने आकर उसे धकेल दिया और मारपीट करने लगा। उसने दरवाजा बंद कर दिया, इसी बीच ट्रेन भी चल पड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button