खास खबर
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर भानुप्रतापपुर में हुई बैठक
भानुप्रतापपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के द्वारा आज आवश्यक बैठक रखी गई। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशाल जनसभा 1 जुलाई दिन शनिवार को नरहरदेव हाईस्कूल मैदान में संपन्न होगी। जिसकी तैयारी को लेकर यह बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री बृजेश सिंह चौहान युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा राजा पांडे भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान महामंत्री ज्वाला प्रसाद जैन डिगेंस खापर्डे एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष संयोजक और महिला मोर्चा उपस्थित रहे।