खेल-मनोरंजनदेश-विदेश

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मथुरा के आश्रम का किया दौरा, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

हाल ही में, सेलेब कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन के एक आश्रम का दौरा किया और वहां जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे। आइए आपको दिखाते हैं।

` विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मथुरा के आश्रम का किया दौरा, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों छुट्टियों पर हैं और साथ में अच्छा समय बिता रहे हैं। हाल ही में, कपल ने मथुरा के वृंदावन की यात्रा की और बाबा नीम करोली आश्रम का दौरा किया। इस दौरान की उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

 

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने बाबा नीम करोली आश्रम का किया दौरा

अपने बिजी शेड्यूल से छुट्टी लेते हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मथुरा के वृंदावन में एक आश्रम का दौरा किया। आश्रम से दोनों की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। कथित तौर पर तस्वीरें बाबा नीम करोली के आश्रम में ली गई थीं। वायरल तस्वीरों में अनुष्का और विराट आश्रमवासियों का अभिवादन करते नजर आए। इस दौरान जहां अनुष्का ने काले रंग की जैकेट के साथ एक व्हाइट कलर की टोपी पहनी हुई थी, वहीं विराट ग्रीन जैकेट में नजर आए। हालांकि, पैपराजी से बचते हुए उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे, लेकिन फिर भी दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

फैंस के साथ अनुष्का-विराट ने क्लिक कराए फोटोज

विराट और अनुष्का ने इस यात्रा के दौरान अपने फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक कराई और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया। सामने आई कुछ तस्वीरों में से एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि विराट ने अपने एक फैन को उसके बैट पर ऑटोग्राफ दिया। जब वे आश्रम में थे, तब कपल ने एक घंटे तक ध्यान भी किया। ‘इंडिया टुडे’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे बुधवार (4 जनवरी) की सुबह वृंदावन आए और कंबल भी बांटे।

अनुष्का-विराट ने दुबई में मनाया था न्यू-ईयर

विराट और अनुष्का ने दुबई में नए साल का जश्न मनाया था। नए साल पर विराट और अनुष्का ने एक साथ डिनर डेट का आनंद लिया था, जिसकी उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की थीं। इस दौरान अनुष्का ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

virat kohli

अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का जल्द ही अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखाई देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button