खास खबरदेश-विदेश

Yogi Adityanath ने दिव्यांग की 6 महीने की बिटिया का कराया अन्नप्राशन, परिवार बोला- ये हमारा सौभाग्य

गोरखपुर में महीने भर बाद शुरू हुए जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्या सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक दिव्यांग की 6 माह की बेटी का अन्नप्राशन अपने गोद में लेकर अपने हाथों से कराया।

 
गोरखपुर में एक महीने बाद फिर से लगे जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक दिव्यांग अपने 6 महीने की बेटी को भी लेकर पहुंचा था, जिसका अन्नप्राशन मुख्यमंत्री के हाथों से हुआ। अन्नप्राशन के बाद बच्ची के माता-पिता बेहद खुश नजर आए। उनका कहना था कि हमारे लिए यह बड़े गर्व और सौभाग्य की बात है। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में है।

सुरक्षा कारणों से पिछले एक महीने से जनता दर्शन नहीं हो रहा था लेकिन जैसे ही इसकी शुरुआत हुई, यहां फरियादियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार की सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की फरियाद सुनी और उनकी समस्या के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री का बाल प्रेम एक बार फिर से देखने को मिला, जब उन्होंने दिव्यांग विवेक की 6 महीने की बेटी को गोद में लेकर अपने हाथों से उसका अन्नप्राशन (एक संस्कार जिसमें छोटे बच्चों को पहली बार अन्य ग्रहण कराया जाता है) कराया और उसे आशीर्वाद दिया।

बिटिया का अन्नप्राशन मुख्यमंत्री के हाथों होने के बाद दिव्यांग विवेक अपनी पत्नी के साथ बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि मेरी बिटिया का अन्नप्राशन मुख्यमंत्री जी के हाथों होना हमारे लिए बड़े गर्व और सौभाग्य की बात है। इस दौरान दूरदराज से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया और अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए लोगों को कहा कि आप सभी की सारी समस्याएं सुलझाई जाएंगी। उनका समाधान निश्चित रूप से होगा। आप चिंता न करें। जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री अधिकारी बाग स्थित शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया। तत्पश्चात मंदिर से निकलने वाली कलश यात्रा का शुभारंभ भी किया, जहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button