खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

सेना में अग्निवीर सहित अन्य पदों पर भर्ती

कांकेर। छत्तीसगढ़ के युवक और युवतियों को थल सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के साथ ही अग्निवीर महिला पुलिस, नर्सिग असिस्टेंस वेटनरी, सैनिक सिपाही और रिलिजियस टीचर (धार्मिक शिक्षक) (जूनियर कमीशन ऑफिसर) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो इस नौकरी को पाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अधिकारिक वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in  के माध्यम से 16 फरवरी से 15 मार्च 2023 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इन पदो में भाग लेने के लिए आवेदक की आयु 17 1/2 से 21 वर्ष के मध्य तथा 10 वी / मैट्रिक / 12वी या समकक्ष परीक्षा किसी भी विषय से 45 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण होना चाहिए। ऑनलाईन परीक्षा के लिए सेना ने एजुकेशनल कंसल्टेट इंडिया लिमिटेड से अनुबंध किया है। ऑनलाईन परीक्षा 15 अप्रैल के बाद होने की संभावना है। उक्त जानकारी ले. कर्नल उदया कुमार टी से.नि. जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कांकेर ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button