छत्तीसगढ़ प्रदेश

प्रदेश दौरे पर आए दिग्गज नेताओं के प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन आज, इन विधानसभाओं में

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार का आज अंतिम दिन है। इसी क्रम में प्रदेश आए हुए भाजपा के दिग्गज नेताओं के दौरे का भी आज अंतिम दिन है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। आज चुनाव के प्रचार प्रसार के अंतिम दिन में ये दिग्गज नेता अपनी ताकत झोंकने को पूरी तरह से तैयार हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सुबह 11 बजे नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र और दोपहर 2 बजे वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा दोपहर 12 बजे बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र, दोपहर 1 बजे बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र और दोपहर 3 बजे सिहावा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button