देश-विदेश

अपने ही सैनिकों को मार रहा है रूस!

न्यूयॉर्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 20 महीने से ज्यादा समय हो चुका है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर 24 फरवरी, 2022 को रूसी सेना ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए हमला करते हुए युद्ध की शुरुआत कर दी थी। पुतिन का लक्ष्य यूक्रेन पर कुछ दिन में ही कब्ज़ा कर लेना था। हालांकि रूस को यूक्रेन पर कब्जा करने में कामयाबी अभी तक नहीं मिली है, पर इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।

यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है और कई लोगों की मौत हो चुकी है और उससे भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पर युद्ध में नुकसान रूस को भी हो रहा है और रुसी सेना भी अपने कई सैनिकों को गंवा चुकी है। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट के चलते यूक्रेन काउंटरऑफेंस और डिफेंस के जरिए रूस का सामना कर रहा है। इस युद्ध के बारे में हाल ही में अमेरिका ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस की तरफ से हाल ही में एक चौंका देने वाला खुलासा किया गया है। व्हाइट हाउस की तरफ से एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई कि रूस अपने ही कई सैनिकों को मार रहा है। यह रिपोर्ट व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने जारी की है।
व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के अनुसार रूस अपने सैनिकों का सम्मान नहीं करता। ऐसे में युद्ध में ऐसे सैनिक जो अपने सीनियर्स की बात नहीं मान रहे हैं और उनके आदेशों की अवमानना कर रहे हैं, उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है। इस युद्ध में कई सैनिकों की हिम्मत अब जवाब दे चुकी है और वो युद्ध छोडक़र जाना चाहते हैं। ऐसे सैनिकों को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे सैनिकों में ज़्यादातर युवा सैनिक हैं। कई सैनिकों को तो सही प्रशिक्षण भी नहीं मिला हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button