देश-विदेश

फसल की रखवाली कर रहे किसान पर सांड ने किया हमला, हुई मौत

हरदोई. थाना क्षेत्र के गांव कछेलिया में गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे एक किसान पर आवारा सांड ने हमला कर दिया. हमले से उसकी मौत हो गई. घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

कदेलिया निवासी राजेश्वर गुप्ता गांव में रहकर खेती किसानी का काम करते थे. परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह दस बजे के आसपास राजेश्वर खेत में खड़ी गेहूं की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे. शाम तक घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने खेतों की तरफ जाकर उनकी खोजबीन शुरू की. खेत पर राजेश्वर के नहीं मिलने पर परिजन खेतों में इधर उधर तलाश करने लगे. तभी गांव के पूरब झाड़ियों में राजेश्वर लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button