खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

रेगाखार कला “वनांचल क्षेत्र सिवनी खुर्द से प्रियाशु पालके का नवोदय में चयन”

उत्कृष्ट शासकीय प्राथमिक शाला सिवनी खुर्द से प्रियांशु पालके का नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है ।विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि पिछले वर्ष से ही विद्यालय में सभी छात्रों को नवोदय विद्यालय की प्रतिदिन 2 घंटा अतिरिक्त समय देकर तैयारी करवा रहे थे प्रियांशु प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहा है , स्कूल के साथ-साथ घर में भी इनके दादा जी वाई एल पालके एवं माता पिता तैयारी में निरंतर लगे रहते थे इस सफलता के लिए दादा वाई एल पालके, गुनाराम चंदेल सर व नरेंद्र सिंह राजपूत सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है इस सफलता ने पूरे अंचल के साथ-साथ विद्यालय को गौरवान्वित किया है वनांचल क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक शाला सिवनी खुर्द अपने अच्छी शिक्षा के लिए आसपास के क्षेत्र में जानी जाती है इस सफलता पर स्कूल के प्रधानपाठिका श्रीमती अनीता मुरचुले,शिक्षक राजपूत सर लावा के प्रधानपाठक कमलदास मुरचुले,दादाजी वाई एल पालके,डॉ वीरेंद्र पालके,श्रीमती श्रद्धा पालके इंद्र कुमार पालके ,शिक्षक ललित कुमार निषाद ,पी के ठाकुर , मंतलाल मरकाम ,संकुल प्रभारी रेगाखार सहादुर तलवारे ,दुर्गेश टेकाम, सरपंच विमला यशवंत पालके शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी ने बधाई व शुभकामनाएं दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button