खास खबरदेश-विदेश

प्रधानमंत्री तीन फरवरी को विश्व शांति के लिए कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन में भाग लेंगे

नई दिल्ली (IMNB). प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तीन फरवरी, 2023  को शाम साढ़े चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम के बारपेटा में कृष्णगुरू सेवाश्रम में आयोजित विश्व शांति के लिए आयोजित होने वाले कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कृष्णगुरु सेवाश्रम के श्रद्धालुओं को भी संबोधित करेंगे।

परमगुरु कृष्णगुरु ईश्वर ने वर्ष 1974 में बारपेटा असम के नसतरा गांव में कृष्णगुरु सेवाश्रम की स्थापना की थी। वह महावैष्णव मनोहरदेव के नौवें वंशज हैं, जो महान वैष्णव संत श्री शंकरदेव के अनुयायी थे। विश्व शांति के लिए कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन कृष्णगुरु सेवाश्रम में छह  जनवरी से एक महीने तक चलने वाला कीर्तन आयोजित किया जा रहा है।

***

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button