पीडीएस के तहत माह फरवरी के लिए 5148 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन
रायपुर 09 फरवरी 2023/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशन कार्डों में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत केरोसिन प्रदाय किए जाने निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय नई दिल्ली से वर्ष 2023 के चतुर्थ तिमाही के लिए प्राप्त केरोसिन आबंटन में से 5148 किलोलीटर केरोसीन का छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्ड एव ंहाकर्स के लिए माह फरवरी 2023 के लिए उचित मूल्य दुकानवार आनलाईन आबंट जारी कर दिया गया है। इसमें पीडीएस के लिए 5099 और हाकर्स के लिए 48.95 किलोलीटर केरोसिन सामिल है। इस आशय का पत्र खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों और ऑयल उद्योग के राज्य स्तरीय समन्वयकों को भेज दिया गया है।