छत्तीसगढ़ प्रदेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन के कैलेंडर का किया विमोचन

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन के कैलेंडर का किया विमोचन

रायपुर. 1 जनवरी 2023. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन समारोह के दौरान सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन और दैनिक विश्व परिवार समाचार-पत्र द्वारा द्वारा तैयार वर्ष-2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर के 12 पृष्ठों में अलग-अलग वन्य जीवों की आकर्षक तस्वीरे हैं। कैलेंडर वन्य प्राणियों और उनके प्राकृतिक रहवास के संरक्षण का संदेश देती है।

संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, इंडियन मेडिकल एसोशिएशन रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, जनसम्पर्क विभाग के संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा और श्री संजीव तिवारी, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामू आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता शिरीन और सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री संदीप पौराणिक भी कैलेंडर के विमोचन के मौके पर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button