खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश
सत्ता पक्ष ने गिनाई बजट की खूबियां तो विपक्षी पार्षदों ने किया विरोध
रायपुर । आज रायपुर नगर निगम का वर्ष 2023-2024 के लिए बजट पेश किया गया । इस दौरान सत्ता पक्ष के पार्षदों ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की खूबियां गिनाई सरकार ने निगम इलाके में जो कार्य किय है उनके बारे में बताया । स्वास्थ्य सफाई , शिक्षा महिला स्वावलंबन की खूबियां गिनाई। वहीं विपक्ष के पार्षद सरिता ,साहू , मृत्युंजय दुबे, विष्वदिनी पांडे भोला राम साहू , मनोज वर्मा और अन्य पार्षदों ने निगम इलाके में मच्छर की स्थिति, सफाई की अव्यवस्था पार्क की स्थिति , आवास सहित अधिकारियों की लापरवाही के साथ ही अन्य मुद्दों के साथ ही आवास योजना के हितग्राहियों को मकान देने राशि देने की बात की और बजट का विरोध किया।