राज्य

श्रीदुर्गा पूजा और रावण दहन समिति इस बार किताबों की थीम पर बन रहा पंडाल

रांची । राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। शहर के अलग -अलग स्थानों में एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा इस साल 21 हजार काल्पनिक किताबों से पंडाल का निर्माण कर रही है। करीब 35 लाख की लागत से भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल के ठीक सामने गुरुकुल के साधु एक पेड़ के नीचे पुस्तक लेकर बैठे नजर आएंगे। उनके चारों ओर हिरणों का झुंड होगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा।

पंडाल परिसर में किताब का स्टॉल लगाया जाएगा, जिसमें धार्मिक और जनरल नॉलेज की किताबें होंगी। पंडाल के अगल-बगल 15-15 फीट ऊंची किताबों से दीवारें बनाई जा रही हैं। सभी काल्पनिक किताबों पर संस्कृत में लिखा हुआ दिखेगा। आकर्षक लाइटिंग होगी। मूर्तिकार जगदीश पाल 15 फीट की ऊंची माता की प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। समिति की ओर से रावण दहन सह आकर्षक आतिशबाजी का कार्यक्रम दशमी के दिन अरगोड़ा मंडा मैदान में किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार साहू ने गुरुवार को कहा कि आज कल सभी बच्चे किताबों की जगह लैपटॉप और मोबाइल से पढ़ते हैं। इस थीम का उद्देश्य है कि लोगों में किताबों के प्रति रुचि बढ़े।

उन्होंने बताया कि लाइटिंग में 7 लाख, पंडाल निर्माण में 25 लाख, प्रतिमा में 1.5 लाख और पूजन एवं अन्य में ढाई लाख कुल 35 लाख रुपये खर्च होगा।आयोजन को सफल बनाने में राजेश साहू, भोला राम, अंजित साहू मुनेश्वर साहू, कंचन साहू, रवि साहू, पवन साहू सहित अन्य योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button