खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

सुबोध हरितवाल ने दिया राजनीतिक प्रस्ताव पर आभार

*युवाओं के लिए पार्टी ने स्थान सुनिश्चित करने के लिए जताया नेतृत्व का आभार*

आज रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल को को भी बोलने का अवसर लीला जिसमे उन्होंने *राजनीतिक प्रस्ताव में आए युवाओं के मामले पर आभार व्यक्त किया*

सुबोध हरितवाल ने कहा की कांग्रेस सभी की पार्टी है, सभी जाति धर्म का सम्मान करती है और आज हमने अपने पार्टी के
संविधान में लिख कर साबित किया है की सभी जाति और धर्म के नेताओ को सीडब्ल्यूसी में स्थान सुनिश्चित किया जाएगा।

सुबोध ने कहा की राजीव गांधी जी ने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान और चुनाव लडने का अधिकार दिया था जिसका परिणाम है की देश की हर पंचायत में युवा विराजमान है। और आज हमने सीडब्ल्यूसी में युवाओं को स्थाई जगह तय कर दी इससे बड़ी बात शायद किसी राजनीतिक पार्टी ने नहीं की होगी ।

उदयपुर चिंतन में हमने कहा था कि 50% पद 50 वर्ष के काम के युवाओं को देंगे और हमने एआईसीसी डेलीगेट की सूची में यह कर के भी दिखा दिया। एआईसीसी और पीसीसी में भी युवाओं को ऐसा स्थान सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हु ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button