खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदेश-विदेश
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में दो लाख लोगो को जुटाने का बीजेपी ने किया दावा
रायपुर । विधानसभा चुनाव की दस्तक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर में विशाल जन सभा को सम्बोधित करने वाले है। प्रधानमंत्री 7 जुलाई को रायपुर आयेंगे , वे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 10 बजे होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे । इस दौरान
विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने स्टॉल लगाए जाएंगे ।
साइंस कॉलेज मैदान में उनके आगमन को देखते हुए तैयारियां जारी है । 300 से ज्यादा कर्मचारी डोम व्यवस्था में लगे है ।वाटरप्रूफ डोम बनाया जा रहा है कार्यक्रम का डोम भी काफी मजबूत होगा । दो लाख से ज्यादा की भीड़ जुटाने का BJP be दावा किया है । विधानसभा चुनाव के लिहाज़ से साइंस कॉलेज मैदान में सबसे बड़ी जनसभा होगी।
