खेल-मनोरंजन

रणबीर-आलिया से विराट-अनुष्का और रणवीर-दीपिका तक, जानें 10 कपल्स की नेटवर्थ, नंबर पर है इस जोड़ी का कब्जा

 सिनेमाई दुनिया में एक ओर जहां सेलेब्स ऑनस्क्रीन दर्शकों से वाहवाही लूटते हैं तो दूसरी ओर अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है। सेलेब्स की ऑनस्क्रीन जोड़ी ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन जोड़ियां भी फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान-गौरी खान, विराट कोहली- अनुष्का शर्मा.. सहित कई ऐसे कपल्स हैं, जो फैन्स से प्यार लूटते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे अमीर जोड़ी कौनसी है?

शाहरुख- गौरी हैं नंबर वन
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान प्रोफेशनली ही नहीं पर्सनली भी दिल जीतने का हुनर रखते हैं। वहीं डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और गौरी खान सबसे अधिक नेटवर्थ वाले बॉलीवुड सेलिब्रिटी कपल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कपल की नेटवर्थ 8096 करोड़ रुपये हैं। शाहरुख खान जहां सिनेमाई दुनिया पर जादू चलाते हैं तो वहीं गौरी खान, इंटीरियर डिजाइनर हैं।

लिस्ट में बाकी कौन?
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा हैं, जिनका कंबाइन नेटवर्थ करीब 7400 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं लिस्ट में तीसरे नंबर पर सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा हैं, जिनकी नेटवर्थ 4900 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में आपको कुछ और मशहूर कपल्स की भी नेटवर्थ बताते हैं…

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना: 3542 करोड़ रुपये
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन: 2994 करोड़ रुपये
सैफ अली खान और करीना कपूर खान: 1968 करोड़ रुपये
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा: 1300 करोड़ रुपये
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन: 1006 करोड़ रुपये
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह: 744 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट: 720 करोड़ रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button