खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदेश-विदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुमारघाट में उल्टा रथ यात्रा के दौरान हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

New Delhi (IMNB). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा के कुमारघाट में उल्टा रथ यात्रा के दौरान हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

पीएमओ के ट्वीट थ्रेड में प्रधानमंत्री ने कहा;

“कुमारघाट में उल्टा रथ यात्रा के दौरान हुई दुर्घटना दुखद है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना। घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है: पीएम @narendramodi”

“प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। त्रिपुरा में हुई दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम @narendramodi”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button