खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

रायपुर ।  देश के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से बेमौसम बारिश हो रही है। जिसके कारण आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। किसान को इस बारिश के काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों में किसानों की फसल बर्बाद होने के कगार पर है।छत्तीसगढ़ में भी कई जगह बेमौसम बारिश हो रही है।

 आज भी राज्य के एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। बिहार से आ रहे द्रोणिका का प्रभाव प्रदेश के मौसम को बिगाड़ रहा है। नतीजन राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान महासमुंद ( 37.5 डिग्री सेल्सियस ) दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button