खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ चलो अभियान में शामिल हो रहे हैं राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय

संभाग स्तरीय विधानसभा अंतागढ़ (बस्तर), डोंगरगढ़ (दुर्ग), लैलूंगा (बिलासपुर) के बूथ चलो अभियान के प्रभारी
 विकास उपाध्याय
 
   
रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विकास
 उपाध्याय को संभागीय स्तर पर बूथ चलो अभियान के माध्यम से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जिसका विकास
 उपाध्याय कर्तव्यनिष्ठा से पालन कर रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय को बस्तर संभाग के अंतागढ़ विधानसभा,
 दुर्ग संभाग के डोंगरगढ़ विधानसभा एवं बिलासपुर संभाग के लैलूंगा विधानसभा में बूथ चलो अभियान का प्रभार दिया 
गया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रत्येक बूथ एक-एक बूथ में जाकर कांग्रेस की
 विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हॉफ योजना, ग्रामीणों के क्षेत्र में विकास, शिक्षा
 के क्षेत्र में विकास, जन स्वास्थ्य के कल्याण, सड़क निर्माण के क्षेत्र में, जल आपूर्ति के क्षेत्र में और भी बहुत सी
 योजनाएँ हैं, जिस पर हमारे छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल जी की सरकार, कांग्रेस की सरकार कार्य कर रही है और 
आगे भी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य करते रहेंगी। उक्त तीनों संभागीय विधानसभा में विकास उपाध्याय ने 
वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से परामर्श लिये एवं कार्यकर्ताओं को बेहतर तरीके से कार्य करने उचित दिशा-निर्देश भी दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button