छत्तीसगढ़ प्रदेश

छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर आएंगी आज प्रियंका गांधी

छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। अब बस आज कल में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों की धड़कने तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री लगातार प्रदेश में चुनावी दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। प्रियंका शुक्रवार को कांकेर दौरे पर रहेंगी। यहां वे नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी।

दिल्ली से रायपुर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी सुबह कांकेर के लिए रवाना होगी। कांकेर के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में सुबह 11 बजे से सभा आयोजित होगी। महासम्मेलन को संबोधित करने के बाद अपराह्न तीन बजे प्रियंका गांधी रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

प्रियंका गांधी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि नगरीय निकायों और पंचायतों में प्रदेश में कांग्रेस का दबदबा है। नगर-निगमों और नगर पंचायतों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने बढ़त बनाई है। चुनावी सभा के जरिए प्रियंका कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button