खास खबरखेल-मनोरंजनछत्तीसगढ़ प्रदेश

उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 मई से फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, हैंडबॉल, कराते एवं एथलेटिक्स का दिया जाएगा प्रशिक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर 13 मई 2023ः-कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग कांकेर द्वारा सब जूनियर एवं जूनियर आयु वर्ग के बालक बालिका खिलाड़ियों के लिए 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 मई से 13 जून तक प्रातः 5.30 से 7.30 बजे एवं शाम 05 से 07 बजे तक जिला मुख्यालय कांकेर एवं जिले के समस्त सभी विकासखंडों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन 15 मई को शाम 05 बजे शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी संजय जैन ने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर प्रशिक्षित शिक्षकों एवं व्यायाम शिक्षकों के द्वारा दिया जाएगा। जिला मुख्यालय में फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, हैंडबॉल, कराते एवं एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार सभी विकासखंडों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा कोच एवं प्रशिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। कांकेर विकासखंड के ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर के खेल मैदान पर आयोजित किया जायेगा। नरहरपुर विकासखंड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान एवं पटौद के खेल मैदान तथा चारामा विकासखण्ड में मिनी स्टेडियम एवं घोटूल एकेडमी खैरखेड़ा में आयोजित होगी। इसी प्रकार सभी विकासखण्ड  मुख्यालय में स्थित खेल मैदानों में आयोजित किये जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button