छत्तीसगढ़ प्रदेश
दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म , 958 प्रत्याशी मैदान में, 17 नवंबर को मतदान
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार का समय बुधवार 15 नवंबर शाम 5 बजे के बाद समाप्त हो गया। अब घर घर प्रचार होगा। दूसरे चरण के मतदान में प्रदेश के 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 81 लाख 41 हजार 624 है, महिला मतदाता की बात करें तो 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता हैं।
दूसरे चरण की 70 सीटों पर इस बार 684 थर्ड जेंडर मतदाता भी मतदान करेंगे। वोटिंग के लिए प्रदेश में 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 700 संगवारी मतदान केंद्र में महिला मतदान कर्मी पदस्थ रहेंगी।