खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

आज आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के तानाशाही के खिलाफ रायपुर में आजाद चौक पर प्रदर्शन किया

योगिता साहू ………रायपुर, 30 जुलाई 2024 .केंद्र सरकार द्वारा लगातार तानाशाही रवैया अपनाकर अपने विरोधियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराकर अनावश्यक रूप से जेल में बंद कराया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल, श्री मनीष सिसोदिया, श्री सत्येंद्र जैन जैसे नेताओं को अघोषित आपातकाल लगाकर जेल में बंद कर दिया गया है। देश के न्याय के मंदिर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल को ईडी प्रकरण में जमानत मिलने के बाद केवल जेल में बंद रखने के उद्देश्य से सीबीआई गिरफ्तार कर जेल में बंद कर रखी है। इस तानाशाही रवैया के खिलाफ आज 30 जुलाई मंगलवार को पूरे देश के प्रत्येक राज्य की राजधानी में तानाशाही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय एवं प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि केंद्र सरकार के तानाशाही रवैया, श्री अरविंद केजरीवाल की सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में रिहाई की मांग के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर के आजाद चौक गांधी प्रतिमा के नीचे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव वदूद आलम, उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी, संगठन महामंत्री जसबीर सिंह, संगठन मंत्री तेजेंद्र तोड़ेकर, महिला विंग अध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन सिंह, एससी विंग के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष अरुण नायर, ट्रांसपोर्ट विंग प्रदेश अध्यक्ष पी एस पन्नू, किसान बिंग प्रदेश अध्यक्ष अमित हिरवानी,मीडिया सेल प्रभारी अन्यतम शुक्ला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अजीम खान, अनुषा जोसेफ, श्वेता तिवारी, सागर क्षीरसागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

आम नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में आजाद चौक में उपस्थित होकर न केवल अरविंद केजरीवाल के लिए बल्कि पूरे देश की जनता के सम्मान की लड़ाई में चट्टानी एकता का परिचय दिया गया।

सूरज उपाध्याय

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी
छत्तीसगढ़
7067717611

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button