खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

कांग्रेसी पार्षद भी निगम के अफसरों की उपेक्षा से परेशान

रायपुर । नगर निगम में कांग्रेस का शासन है मगर कांग्रेसी पार्षद खुद अपना काम करवाने अफसरों के चक्कर काट रहे है । उनकी अपेक्षा से वार्डो में साफ सफाई तक नहीं हो रही है । ऐसी ही घटना कली माता वार्ड के पार्षद अमितेश भारद्वाज के साथ हुई। कली माता वार्ड के पार्षद ने दर्द बताते हुए कहा कि नाले की सफाई के दौरान दीवाल तक को तोडा तब भी आधा अधूरा नाले की सफाई कर दी मगर फिर जेसीबी गायब। पूछने पर कहा की ड्राइवर उपलब्ध नहीं है जब मिलता है या गाडी जोन 1 चले गई है कब तक आयेगी वापस पूछने पर कहा पता नहीं। जब ड्राइवर नहीं था तो सफाई के लिए jcb क्यों देती है निगम आज ये स्तिथि है यदि सफाई नहीं हुई तो जलभराव होगा और खामयाजा वार्ड की जनता को भूगतना पडेगा जनता सीधे पार्षद से जुडे रहती है। स्थिति यह हो गईं हैं की पार्षद भी अपनी नाराजगी जाहीर कर रहे है काली माता वार्ड के पार्षद अमितेष भारद्वाज ने तो यह तक कह डाला की सफाई के लिए उन्होंने दीवाल तक तोड डाला हर साल सफाई के लिए दिवाल तोडी जाती है परन्तु इस वर्ष अभी तक सफाई नही हई है और दीवाल टूटी पडी है ना जाने कब सफाई होगी कब दीवाल बनेगी अगर निगम नाला सफाई के लिए जेसीबी नही दे पा रहा हैं तो लिखित मे दे दे ताकी पार्षद भी जनता को बता सके की इसमे पार्षद की कोई गलती नहीं है अभी जनता पूरा का पूरा ठिकरा पार्षद पर फोड रही है। पूर्व में भी पहले से तैयारी कर नाले की सफाई कर ली जाती थी और दो वर्षा से जलभराव की स्थिति नही रही इस वर्ष दस मिनट की बारीश मै बस्ती और आस पास के क्षेत्रों में मे डबान की स्थिती बन जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button