खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदुर्ग

इंजिनियरिंग पार्क भिलाई में चोरी करते चोर गैंग पकड़े गए

इंजीनियरिंग पार्क भिलाई में 7 जून 2023 की रात को चोर गिरोह करीब 15 से 20 व्यक्ति इंजीनियरिंग पार्क स्थित सारथी मैटलिक्स प्राइवेट लिमिटेड एवं अन्य यूनिटों में चोरी कर रहे 15 से 20 चोर यूनिट में चोरी करते यूनिट के गार्ड को मालूम होने पर संस्था के डायरेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारीगण रात करीब 2:30 इंजीनियरिंग पार्क पहुंचे संस्था एवम यूनिट के प्रतिनिधि देखकर चोर भागने लगे जिसमें से तीन चोर को प्रतिनिधिमंडल ने पकड़ लिया तब तक  112 पुलिस की गाड़ी आ गई,  पुलिस द्वारा तीनों व्यक्तियों को 112 में बिठाकर भिलाई ३ थाने ले जाया गया इंजीनियरिंग पार्क के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज दिनांक 8 जून 2023 को प्रतिनिधिमंडल के साथ  प्रेमचंद देवांगन अध्यक्ष नमन कोठारी सुमित अग्रवाल राजेश विश्वकर्मा निमित पहाड़िया अजय श्रीवास्तव कुंदन जायसवाल राहुल जायसवाल काके पप्पू सिंह संतनु ब्यास, थानेदार मनीष शर्मा जी से इंजीनियरिंग पार्क में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है कि शिकायत एवं रोकथाम के लिए थाने पहुंचे, थाने पहुंचने पर पता चला कि संभावित २ चोर को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया एवं १ चोर को क्राइम ब्रांच भेजा गया। एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं थानेदार महोदय के मध्य यह चर्चा हुई  की कल 9 जून 2023 को सी एस पी महोदय छावनी, थानेदार महोदय भिलाई 3, संस्था के पदाधिकारीगण एवं सिक्योरिटी एजेंसी के प्रतिनिधि के साथ संयुक्त बैठक इंजीनियरिंग पार्क में रखी गई है जिसमें आगामी कार्यप्रणाली पर निर्णय लिया जावेगा जिसमें चोरी की घटनाएं रोकने हेतु प्लान तैयार कर निर्णय लिया जाएगा यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद देवांगन ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button