खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदुर्ग

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनपुरी रानी में कहानी कथन सप्ताह उत्सव का आयोजन किया गया

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनपुरी रानी में कहानी कथन सप्ताह के अंतर्गत कहानी कथन उत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर ग्राम की वयोवृद्ध माताएं एवं विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी गण एक साथ बैठकर कहानी सुनने का आनंद लिया। बच्चों ने श्रवण कुमार व राजा हरिश्चंद्र की कहानी मात्रृभाषा छत्तीसगढ़ी में सुनकर खूब तालियां बजाई कथा कहानी सुनाने वाली श्रीमती त्रिवेणी साहू एवं मन टोरा यादव के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया इस अवसर पर विद्यालय के संकुल प्राचार्य श्रीमान जे पी वर्मा प्रधान पाठक श्री प्रकाश चंद वर्मा विद्यालय स्टाफ श्रीमती मधु सोनी भृगु नाथ योगी सहित ग्राम के मेहतरीन साहू गौतरहिन ,सुरेखा आदि उपस्थित थे। विद्यालय के भैया बहनों ने भी इस अवसर पर कहानी सुनाया एवं कहानी से प्रश्न उत्तर भी पूछे। सभी ने इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए हितकर बतलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button