मध्यप्रदेश

आज होगी नामांकन पत्रों की जांच, जानिए …

 

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) के लिए कुल 3832 उम्मीदवारों ने 4359 नामांकन दाखिल किया है। आज 31 अक्टूबर को नॉमिनेशन फार्म की समीक्षा की जाएगी। 2 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 21 अक्टूबर से शुरू हुई नाम निर्देशन पत्र जमा करने 30 अक्टूबर अंतिम तारीख थी। सोमवार को प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में 2489 अभ्यर्थियों ने 2811 नाम निर्देशन पत्र जमा किए हैं।
उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक कुल 3832 प्रत्याशियों ने 4359 नामांकन दाखिल किया हैं। आज मंगलवार 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 2 नवंबर नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button