देश-विदेश

आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट, जानिए

Petrol-Diesel Price Today: देश में चुनाव चल रहा है, शायद इसका फायदा जनता को भी मिल रहा है क्योंकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते कई महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में कैसा भी प्रदर्शन हो रहा हो लेकिन केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है. पेट्रोल और डीजल की कीमत 22 मई 2023 से नहीं बदले हैं.

बता दें कि हर दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को अपडेट करती हैं. अगर कीमतों में कुछ बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है लेकिन बीते कई महीनों से पेट्रोल और डीजल के भाव एक समान हैं. माना जा रहा है कि देश में चुनावों के चलते पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं. क्योंकि इससे पहले भी चुनावों के वक्त ये देखा गया था.

जानिए किस शहर में कितना रेट?

शहर         पेट्रोल        डीजल

दिल्ली        96.72         89.62

बेंगलुरु        101.94        87.89

लखनऊ       96.57         89.76

नोएडा         96.79        89.96

गुरुग्राम        97.18        90.05

चंडीगढ़        96.20        84.26

पटना        107.24        94.04

 कुछ राज्यों में महंगा हुआ तेल!

 केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन कुछ राज्यों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. इसमें पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं, जहां VAT में इजाफा किया गया है और वहां पेट्रोल और डीजल थोड़ा महंगा हुआ है. लेकिन वो दो दिन पहले महंगा हुआ था. आज रेट वही रहे हैं.

 

 OMCs जारी करती हैं दाम

वैसे तो देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर सरकार की भी पैनी नजर है. हालांकि यहां पिछले कुछ वक्त से कोई बदलाव नहीं हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की चाल कैसी भी हो, घरेलू बाजार पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है.

आप खुद से चेक कर सकते हैं भाव

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा.  अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button