देश-विदेश

ईंट भट्टा संचालक ने नहीं किया लाखों का भुगतानः

मुरैना। ईंट भट्टा संचालक द्वारा काम करवा कर मजदूरी का भुगतान नहीं किया। मजदूरी का भुगतान करवाने की मांग लेकर उत्तर प्रदेश के मजदूरों ने कलेक्टोरेट में विरोध प्रदर्शन किया। उप्र के झांसी व महोवा के 12 से 15 मजदूर अपने परिवार के साथ सुबह से ही कलेक्टोरेट के बाहर बैठ रहे।

मजदूर हरनारायण, प्रेमनारायण, धन्नी, सुरेश, दिलीप, पर्वत, रामशंकर, हरगोविंद, मोहन, राजकुमार, गणेश, दीपचंद आदि ने बताया, कि वह चैना गांव के पास बापू ईंट भट्टा पर काम करते थे। 16 मजदूर परिवारों ने ईंट बनाने का काम किया, जिसके बदले में 15 लाख 456 रुपये हुए की मजदूरी बनी थी। इस मजदूरी में से चार बार में 11 लाख 30 हजार 900 रुपये का भुगतान मुनीम सत्यप्रकाश शर्मा निवासी हड़बांसी ने कर दिया, लेकिन बाकी के 3 लाख 69 हजार 656 रुपये का भुगतान नहीं किया। मजदूरों ने बताया, कि बारिश के सीजन से पहले वह काम बंद कर अपने-अपने गांव लौट रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button