खेल-मनोरंजन

अरबाज खान के दिल में हुई नई लड़की की एंट्री, जॉर्जिया से ब्रेकअप के बाद अब शादी की फुल तैयारी

अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में आए थे। हालांकि कुछ साल साथ रहने के बाद हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो गया है। जॉर्जिया ने खुद इस बारे में बताया। अब ब्रेकअप के कुछ समय बाद ही अरबाज के दिल में किसी और की एंट्री हो गई है। इतना ही नहीं खबर तो यह भी आ रही है कि अरबाज उनके लिए इतने सीरियस हैं कि वह शादी तक करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज बॉलीवुड की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों जल्द ही शादी की तैयारी भी कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया कि अरबाज और शूरा एक-दूसरे को लेकर बहुत सीरियस हैं और जल्द ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। दोनों जब भी शादी करेंगे तो इसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

दोनों के बारे में बाकी डिटेल बताते हुए कहा गया है कि अरबाज और शूरा अपकमिंग फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर एक-दूसरे से मिले जो अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म में शूरा, रवीना टंडन और उनकी बेची राषा की मेकअप आर्टिस्ट हैं। वैसे अभी तक इस मामले में अरबाज की तरफ से कोई कमेंट नहीं आया है। हालांकि जब उनकी टीम से इस बारे में पूछा गया तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button