खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

विवेकानंद मार्शल आर्ट्स क्लब से 3 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप चेन्नई में जीते तीन पदक

 

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन तमिलनाडु” द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 25 से 30 मई 2023 तक EVP फ़िल्म सिटी चेन्नई (तमिलनाडु) में सम्पन्न हुआ।

राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छ ग म्यू थाई दल के चयन हेतू श्री गुजराती स्कूल देवेन्द्र नगर रायपुर में 05 मई 2023 को एक दिवसीय राज्य स्तरीय म्यू थाई चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे 10-11, 12-13, 14-15, 16-17, 17-23 & +23 वर्ष के अलग अलग वजन समूह में छ ग म्यू थाई दल चुना गया था। राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में विवेकानंद मार्शल आर्ट्स क्लब से 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया । जिन्हें संचालक विवेकानंद क्लब अमन यादव के निर्देशन में विनय यादव, तथा कु अनिता चौहान द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था। विवेकानंद क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कनिष्का श्रीवास स्वर्ण पदक, आकाश कासु स्वर्ण पदक, दिव्या अग्रवाल कांस्य पदक, तथा भवजोत सिंह , शौर्य जंघेल ने क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को खेल संघ के पदाधिकरी सहित खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। यहां जानकारी विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस क्लब देवेन्द्र नगर के संचालक अमन यादव ने दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button