Blog

छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ (पंजीयन क्रमांक 079/2001) निर्विरोध प्रांताध्यक्ष पुनः निर्वाचित हुये – संजय सिंह

छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ (पंजीयन क्रमांक 079/2001) का निर्वाचन कल दिनांक 01 जुलाई 2023 को गुरुनानक हाल, श्याम नगर तेलीबांधा में संपन्न हुआ है।

श्री आर. बी. साहू पूर्व महामंत्री को निर्वाचन अधिकारी एवं श्री व्ही. पी. तिवारी पूर्व महामंत्री को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रुप में नियुक्त किया गया था। दिनांक 29.05.2023 को जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियमानुसार, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से छ.ग.लि.व.शा.कर्म.संघ के प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न कराया गया।
रायपुर जिला संरक्षक जाहिद खान एवं रायपुर जिला अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सोनी के द्वारा संयुक्त रुप विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि निर्वाचन नामांकन के रुप में श्री संजय सिंह रायपुर से एवं श्री पवन सिंह ठाकुर, कांकेर से प्रांताध्यक्ष के उम्मीदवार के रुप में अपना-अपना नामांकन दाखिल किया था किंतु नाम वापसी समय होते तक श्री ठाकुर के द्वारा संघीय हित को ध्यान में रखते हुये उनके द्वारा प्रांताध्यक्ष पद हेतु दाखिल नामांकन पर्चा वापस लेने की घोषणा की गयी, जिसके परिणाम स्वरुप अन्य कोई उम्मीदवार प्रांताध्यक्ष के पद हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत नही करने के कारण निर्वाचन अधिकारी श्री आर.बी.साहू एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा श्री संजय सिह को पुनः प्रांताध्यक्ष के पद पर र्निविरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गई। उक्त निर्वाचन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों सेे संघ के प्रांतीय, जिला एवं तहसील पदाधिकारियों का निर्वाचन स्थल में आना दिनांक 30 जून 2023 की रात्रि से प्रांरभ हो चुका था। प्रांताध्यक्ष के पद हेतु संजय सिंह की उम्मीदवारी को लेकर मतदाताओं एवं सदस्यों में अत्यधिक उत्साह था, जिमसें संघ के सभी प्रांतीय, जिला एवं तहसील पदाधिकारियों में एकमत होकर अपने प्रांताध्यक्ष के रुप में पुनः संजय सिंह को नियुक्त किया ।
निर्वाचन कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने वाले सम्मानीय श्री कमल वर्मा जी संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, श्री बी.पी.शर्मा जी प्रदेश अध्यक्ष छ.ग.कर्मचारी कांग्रेस, श्री विरेन्द्र नामदेव जी प्रदेश अध्यक्ष पेंशनर फेडरेशन एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, श्री सतीश मिश्रा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वन कर्मचारी संघ कोषाध्यक्ष श्री उमेश मुदलियार जी प्रांतीय महामंत्री छ.ग.प्रदेश तृतीय वर्ग कर्म.संघ विशेष रुप से उपस्थित रहे। निर्वाचन कार्यक्रम में उपस्थित श्री कमल वर्मा जी के द्वारा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन हमेशा से ही लिपिकों की मुख्य मांग वेतन विसंगति को प्रमुखता से फेडरेशन के 14 सूत्रीय मांग में प्रथम स्थान पर लिपिकों के वेतन विसंगति को रखा गया था जिसमें शासन के द्वारा पिगुआ कमेटी एवं सामन्य प्रशासन के सचिव की अध्यक्षता में कठित कमेटी की रिपोर्ट को जल्द से जल्द प्रस्तुत करने एवं वर्तमान निर्धारित आंदोलन में भी लिपिकों के वेतन विसंगति की मांग को फेडरेशन के मांग पत्र में प्रथम अथवा द्वितीय स्थान में रखने का आश्वासन लिपिको के मंच से दिया गया एवं जब कभी भी शासन स्तर पर चर्चा की जावेगी लिपिकों की वर्षो पुरानी मांग को प्रमुखता से लिपिक वर्गीय शास. कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा लिपिकों के पक्ष को रखने हेतु अवसर प्रदान किया जावेगा। इसी प्रकार अन्य उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा भी लिपिकों को साथ लेकर चलने एवं आगामी रणनीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
निर्वाचन की प्रक्रिया एवं भोजन के पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथियों का सम्मान उद्घोषण के पश्चात् लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के महासमिति की बैठक निर्धारित थी जिसमें विभिन्न जिलों से उपस्थित जिलाध्यक्षों तहसील अध्यक्षों के साथ आगामी रणनीति के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई जिसमें से प्रमुख रुप से लिपिकों के वेतन विसंगति की मांग के संबंध में आगामी रणनीति के रुप में हड़ताल में जाने एवं विभिन्न लिपिक संघों के साथ एकजुटता के साथ कार्य करने अथवा अगल-अलग रणनीति तैयार कर केवल अपने बैनर में हड़ताल किये जाने के संबंध में विभिन्न प्रांतीय एवं जिलाध्यक्षों से उनका अभिमत जाना गया। रायपुर जिले के पदाधिकारियों में मुख्यरूप से तहसील अध्यक्ष केशव डहरिया, श्री वीरेन्द्र वर्मा, श्री बिरेंद्र साहू, श्री नितिन श्री डी एस चंद्रवंशी, मनीष अहीरवार, परिवेश, अतीश आदि उपस्थित रहे।
मंच का संचालन श्री सत्येन्द्र राजपूत महामंत्री के द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया एवं अंत में श्री संजय सिंह प्रांताध्यक्ष के द्वारा निर्वाचन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का विशेष अभार व्यक्त किया गया एवं भविष्य में उनके द्वारा लिपिकों के हित में इसी तरह सहयोग देते रहने की अपेक्षा सभी लिपिक साथियों से की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button