खास खबर

गुड सेमेरिटन्स का सम्मान, युवाओं से घायलों की मदद की अपील

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 5 नेक व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर किया सम्मानित

ज़ोहेब खान………रायपुर। सड़क हादसों में घायल लोगों की जान बचाने वाले नेक दिल नागरिकों (गुड सेमेरिटन) को रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में फरवरी और मार्च माह में जिले के विभिन्न स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में तत्काल सहायता पहुंचाने वाले 5 लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।

 

एसएसपी डॉ. सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ऐसे व्यक्तियों को “गुड सेमेरिटन” कहा जाता है और इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए निडर होकर आगे आएं।

जमीन के नीचे दफन था ‘कैश का खज़ाना’ — जब पुलिस ने गड्ढा खोदा तो निकल आई करोड़ों की गड्डियां!

 

उन्होंने कहा, “हर वर्ष देश में लगभग डेढ़ लाख लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। इनमें से अधिकांश की मौत समय पर उपचार न मिलने के कारण होती है। दुर्घटना के बाद का पहला घंटा ‘गोल्डन ऑवर’ होता है, जो घायल की जान बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।”

 

ये रहे वे 5 नेक नागरिक जिन्हें किया गया सम्मानित:

1. प्रफुल साहू, ग्राम रीवा – मंदिर हसौद में बाइक दुर्घटना में घायलों की मदद कर अस्पताल पहुंचाया।

2. गौरव भारती, ग्राम छतौना – सेरीखेड़ी में एक्सीडेंट के बाद पैदल यात्री की जान बचाई।

3. गुलशन बंजारे, ग्राम गोढ़ी – उमरिया में पलटी कार से घायलों को अस्पताल भेजा।

4. गागेन्द्र सिंह राजपूत, कृषक नगर जोरा – अमलेश्वर में पलटी कार के घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

5. रविन्द्र सिंह, रावांभाठा – बाइक दुर्घटना में घायल को तत्काल सहायता दिलाई।

 

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक गुरजीत सिंह और सतीश ठाकुर भी उपस्थित रहे। एसएसपी ने यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख स्थलों जैसे जयस्तंभ चौक, कलेक्ट्रेट गेट, मरीन ड्राइव, श्रीराम मंदिर व भाठागांव बस स्टैंड में इन गुड सेमेरिटन के योगदान को होर्डिंग्स के माध्यम से प्रचारित किया जाए।

एसएसपी का संदेश:

“कानूनी डर से न घबराएं, किसी की जान बचाना सबसे बड़ा मानव धर्म है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button