खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

ईडी भाजपा की मोर्चा, संगठन बन गयी है -कांग्रेस

20 क्विंटल धान की खरीदी, बेरोजगारी भत्ता के निर्णय से अस्तित्व के संकट से जूझ रही भाजपा का आलोकतांत्रिक षडयंत्र है*

रायपुर/28 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ में पड़ रहे ईडी के छापे भाजपा की राजनैतिक साजिश का नतीजा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा राज्य में कांग्रेस सरकार का राजनैतिक रूप से मुकाबला नही कर पा रही है तो वह केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से राज्य की राजनीति, औद्योगिक और व्यापारिक माहौल को खराब करने का षड्यंत्र कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रति एकड़ धान खरीदी की सीमा 20 क्विंटल किये जाने और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने के निर्णय से भाजपा बौखला गयी है। कांग्रेस सरकार के चार साल के जनकल्याणकारी कामों का मुकाबला करने के लिए भी भाजपा के पास कुछ नही है। छत्तीसगढ़ में राजनैतिक रूप से रसातल में पहुंच चुकी, भाजपा सोच रही है कि वह जांच एजेंसियों के बल पर राज्य में अपने वजूद को बचा लेगी।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में पड़ रहे इडी के छापे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बढ़ रही लोकप्रियता और देशव्यापी स्वीकार्यता के कारण भाजपा के अंदर समाए हुए डर के कारण भी हैं। चार साल में कांग्रेस सरकार के ऊपर 4 रु. का भी प्रमाणिक भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाने वाली भाजपा राज्य सरकार की छवि खराब करने कांग्रेस पदाधिकारियों, अधिकारियों, व्यापारियों को टारगेट कर रही है। ईडी की सारी कार्यवाही कांग्रेस शासित राज्य में ही क्यां भाजपा शाषित राज्यो में ईडी, आईटी पंगु क्यो हो जाते हैं?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश भर में भाजपा का चरित्र आलोकतांत्रिक हो गया है। अडानी के घोटाले छुपाने के लिये राहुल गांधी को टारगेट किया जा रहा, उनकी संसद सदस्यता खत्म किया गया, उनको मकान खाली करने नोटिस दिया गया। देश की सबसे मजबूत कांग्रेस सरकार को बदनाम करने ईडी की छापेमारी की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button