खास खबरभोपालमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग वाइल्ड लाइफ टूरिज्म अवार्ड के लिए दी बधाई

इंदौर के युवाओं ने किया स्कूल का कायाकल्प

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रहा है। आनंद का विषय है कि हाल ही में ईटी ट्रेवल एण्ड टूरिज्म अवार्ड-2023 में प्रदेश को वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग वाइल्ड लाइफ टूरिज्म का अवार्ड प्राप्त हुआ है। इसके लिए सभी संबंधित बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधरोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनभागीदारी से हो रहे कार्यों के समाचार निरंतर प्राप्त हो रहे हैं। राज्य के विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इंदौर में युवाओं ने अद्भुत पहल करते हुए चार महीने में अपने पैसे और संसाधनों से रालामंडल के एक स्कूल का कायाकल्प कर दिया। स्कूल को ब्लैक बोर्ड और फर्नीचर तो उपलब्ध कराया ही, पर्यावरण के संरक्षण की दृष्टि से कक्षाओं के सामने वृक्ष लगाकर शाला परिसर को हरियाली से समृद्ध किया है। शाला में छ: क्लास रूम बनकर तैयार हैं। इंदौर के युवाओं के इस सकारात्मक सोच और उसे अपने संसाधनों से क्रियान्वित करने की पहल के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button