खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मिलती मन को शांति – विजय जैन

कांकेर। पाडरवाही सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह महोत्सव कथा वाचक पंडित बल्ला प्रसाद शर्मा महाराज द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है जहां पर प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में भक्तों द्वारा कथा संगीत के माध्यम से आनंद लिया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा आयोजक समिति सिन्हा परिवार द्वारा तिलक चंदन से स्वागत किया गया बजरंग दल की टीम हमारा छत्तीसगढ़ धर्मांतरण मुक्त हो इस हेतु महाराज जी से आशीर्वाद लिया। बजरंग दल के विजय जैन ने धर्म मंच पर कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मन में शांति मिलती है, मन एवं ह्दय पवित्र होता है, साथ ही विचार शुद्ध होते है। जिससे हम एक अच्छे और साफ-सुथरे समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते है। जीवन में सफलता पाने के लिए मन का शुद्ध होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीवन में कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों न आएं मनुष्य को अपना धर्म व संस्कार कभी नहीं छोड़ना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा ऐसा पवित्र ग्रन्थ है, जिसके सुनने और दर्शन मात्र से ही व्यक्ति को अध्यात्म का ज्ञान होता है। साथ ही सारे पाप भी नष्ट हो जाते है। और आगे कहा बस्तर में बहुत ही तेजी के साथ धर्मांतरण बढ़ते जा रही है इसे रोकने हमे प्रत्येक सनातनी परिवार को आगे आने की आवश्यकता है अन्यथा आने वाला भविष्य हमारी संस्कृति परंपरा खतरे में पड़ सकती है। हमे किसी भी तरह से अपने धर्म को बचाना है यह हम सबका दायित्व है। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के विजय जैन, एवं मनोज ठाकुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष, मनोज साहू जिला विशेष संपर्क प्रमुख, शेखर जैन कांकेर पूर्व प्रखंड मंत्री, भानुप्रतापपुर से राजा साहू जिला सह संयोजक, टेकेश्वर जैन सह संयोजक कोकपुर का आगमन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button