जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाओं के लिए भावना बोहरा ने जताया आभार

कहा: जनता के सहयोग और समर्थन से समृद्ध पंडरिया का संकल्प होगा पूरा
पंडरिया (वीएनएस)। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर 24 अगस्त को भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी और उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान सुबह से ही बधाई देने के लिए लोगो तांता लगा रहा। इस दौरान भावना बोहरा ने सभी की शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कवर्धा निवास परिसर में हरीतिमा ग्रुप के सदस्यों और स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प किया। उन्होंने कवर्धा में महामाया मंदिर और खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की और वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भावना बोहरा के जन्मदिन पर ग्राम सेमरहा के बच्चों ने उनके साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही पूरे पंडरिया विधानसभा में भावना बोहरा का जन्मदिन मनाया गया। कबीरधाम जिला भाजपा कार्यालय, उड़िया कला सहसपुर लोहारा में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों ने उनका जन्मदिन मनाया और सिल्हाटी चौक, सिंगारपुर,रंजीतपुर एवं जमुनिया में भावना बोहरा का भव्य स्वागत किया गया। ग्राम रणवीरपुर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं गीतकार पंडित विवेक शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने भावना बोहरा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




