खास खबरभोपालमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे युवाओं से संवाद

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीखो कमाओ योजना को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। राज्य शासन की मंशा उद्योग और व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक शिक्षित युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ दिलवाने की है। इस योजना में युवाओं को प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड भी दिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में भोपाल में योजना का लाभ लेने के इच्छुक युवाओं से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समत्व भवन में आज सीखो कमाओ योजना के पोर्टल निर्माण के बाद युवाओं से संवाद और योजना के आगामी चरणों के बारे में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में खेल एवं युवक कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास श्री मनु श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button