खेल-मनोरंजन

अश्विन के मुताबिक इन खिलाड़ियों को मिलेगी मोटी रकम 

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्पिनर और राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन ने उन 10 खिलाड़ियों के बारे में भविष्यवाणी की है, जिन्हें मंगलवार 19 दिसंबर को दुबई में होने वाले ऑक्शन में मोटी रकम मिलने वाली है। अश्विन की इस लिस्ट में कुछ भारतीय खिलाड़ियों का भी नाम है, जिन पर पैसों की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, उनके अनुमान के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के दो गेंदबाजों को सबसे ज्यादा पैसे मिल सकते हैं।

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि भारत के तीन खिलाड़ियों को अच्छी खासी रकम ऑक्शन में मिल सकती है। अश्विन ने प्रिडिक्ट किया है कि तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले बल्लेबाज शाहरुख खान को 10 से 14 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। इस लिस्ट में उन्होंने तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को भी रखा है। हर्षल को अश्विन के मुताबिक 7 से 10 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। वहीं, उमेश यादव को 4 से 7 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है।

अश्विन ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वालों में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को रखा है। अश्विन का मानना है कि ये खिलाड़ी 14-14 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम हासिल कर सकते हैं। उनका ये भी कहना है कि वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र को 4 से 7 करोड़ रुपये के बीच में कोई टीम खरीद सकती है।

1) शाहरुख खान – 10 से 14 करोड़
2) रचिन रविंद्र – 4 से 7 करोड़
3) हर्षल पटेल – 7 से 10 करोड़
4) रोवमैन पॉवेल – 4 से 7 करोड़
5) जेराल्ड कोएट्जी – 7 से 10 करोड़
6) ट्रेविस हेड – 2 से 4 करोड़
7) उमेश यादव- 4 से 7 करोड़
8) पैट कमिंस – 14+ करोड़
9) मिचेल स्टार्क – 14+ करोड़
10) वानिंदु हसरंगा – 10 से 14 करोड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button