छत्तीसगढ़ प्रदेश

7 विधानसभा सीटों पर फंसा पेंच, CM भूपेश बघेल बोले- तीसरी सूची भी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, बाकी की बची 7 सीटों पर भी जल्द ही क्लियर हो जाएगी। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 83 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो चुकी है, केवल 7 सीटों पर पेंच फंसा हुआ है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा की बैकुंठपुर, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, रायपुर शहर उत्तर, सिहावा, धमतरी सीटें पर पेंच फंसा हुआ है। इन सीटों में प्रत्याशियों के नामों का फैसला स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले 3 दिनों के भीतर ले सकते है। सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को रायपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि नवरात्रि की वजह से ही कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम रुके थे। हमने पहले से ही तैयारी कर रखी है, तीसरी सूची भी जल्द ही जारी हो जाएगी, आने वाली सूची में 7 सीटों पर भी स्थिति क्लीयर हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button