पार्षद ने मांगा लिखित जबाब
काली माता वार्ड के पार्षद ने दर्द बताते हुए कहा कि नाले की सफाई के दिवाल तक को तोडा तब भी आधा अधूरा नाले की सफाई कर जेसीबी गायब। पूछने पर ड्राइवर उपलब्ध नहीं है जब मिलता है या गाडी जोन 1 चले गई है कब तक आयेगी वापस पता नहीं। जब ड्राइवर नहीं था तो सफाई के लिए jcb क्यों देता है निगम आज ये स्तिथि है यदि सफाई नहीं हुआ तो जलभराव होगा और खामयाजी वार्ड की जनता को भूगतना पडेगा जनता सीधे पार्षद से जुडे रहती है स्थिति यह हो गईं हैं की पार्षद भी अपनी नाराजगी जाहीर कर रहे है काली माता वार्ड के पार्षद अमितेष भारद्वाज ने तो यह तक कह डाला की सफाई के लिए उन्होंने दीवाल तक तोड डाला हर साल सफाई के लिए दिवाल तोडी जाती है परन्तु इस वर्ष अभी तक सफाई नही हई है और दीवाल टूटी पडी है ना जाने कब सफाई होगी कब दीवाल बनेगी अगर निगम नाला सफाई के लिए जेसीबी नही दे पा रहा हैं तो लिखित मे दे दे ताकी पार्षद भी जनता को बता सके की इसमे पार्षद की कोई गलती नहीं है अभी जनता पूरा का पूरा ठिकरा पार्षद पर फोड रही है। पूर्व में भी पहले से तैयारी कर नाले की सफाई कर ली जाती थी और दो वर्षा से जलभराव की स्थिति नही रही इस वर्ष दस मिनट की बारीश मै बस्ती और आस पास के क्षेत्रों में मे डबान की स्थिती बन जा रही है।