खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

युथ क्लब कवर्धा के द्वारा सावन मास में भंडारे का आयोजन

आगामी 4 जुलाई से सावन मास प्रारंभ हो रहा है सावन मास के पावन पर्व पर हमारी संस्था युथ क्लब कवर्धा के द्वारा प्रत्येक रविवार को कांवरिया पदयात्रा के लिए भंडारे की व्यवस्था ग्राम समनापुर मिडिल स्कूल में की जाती है, इस बार भी भंडारा किया जाना प्रस्तावित है । इस बार भंडारा दूसरे रविवार दिनांक 16/,7 /2023 को, व तीसरे रविवार दिनांक 23,/ 7 /,2023 को व चौथे रविवार दिनांक 30,/7/,2023 को ही किया जाना है अतः सभी काँवरिया प्रसाद ग्रहण कर सेवा अवसर प्रदान करे तथा साथ ही साथ यदि कोई काँवरिया टीम विश्राम करना चाहे तो उनके विश्राम के लिए युथ क्लब भवन उच्च विश्राम गृह के सामने भोजली तलाब के पास निःशुल्क उपलब्ध रहेगा ।
यह जानकारी युथ क्लब के अध्यक्ष बलबीर खनुजा व सचिव जसवंत छाबड़ा ने दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button